शेयर बाजार में हाहाकार! टूट गया 28 साल का रेकॉर्ड, सेंसेक्स 1,000 अंक गिरा, मिनटों में 7 लाख करोड़ स्वाहा

Hero Image

भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट का दौर जारी है। शुक्रवार को भी शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स और निफ्टी, दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान में खुले। बैंकिंग और IT सेक्टर के बड़े शेयरों में गिरावट की वजह से बाजार पर दबाव बना। सुबह 10.00 बजे बीएसई सेंसेक्स 1000 अंक यानी 1.34% गिरकर 73,602 पर था। Nifty50 भी 273 अंक यानी 1.21% की गिरावट के साथ 22,271 पर कारोबार कर रहा था।

इस गिरावट से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 7.16 लाख करोड़ रुपये घटकर 385.94 लाख करोड़ रुपये रह गया। लगातार पांचवें महीने शेयर मार्केट में गिरावट आई है। 1996 के बाद यह पहला मौका है जब लगातार पांच महीने शेयर मार्केट में गिरावट आई है।

फिलहाल खबर लिखे जाने तक बीएसई सेंसेक्स 957 अंक गिरकर 73,6662 पर है। Nifty50 भी 288 अंक गिरावट 22,253 पर कारोबार कर रहा है। अधिकांश एशियाई बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए। MSCI Asia Ex-Japan इंडेक्स 1.21% गिर गया। यह गिरावट अमेरिकी बाजार में चिप निर्माता कंपनी Nvidia के शेयरों में भारी गिरावट के बाद आई है। Nvidia की कमाई रिपोर्ट पर निवेशकों की नकारात्मक प्रतिक्रिया के कारण प्रौद्योगिकी शेयरों पर और दबाव आया। इससे AI से चलने वाले शेयरों में बिकवाली हुई, जिसमें अन्य "Magnificent Seven" मेगा-कैप कंपनियां भी शामिल हैं। Nifty IT इंडेक्स 3.2% गिर गया, जिसमें Persistent Systems, Tech Mahindra और Mphasis शीर्ष पर रहे, जिनमें 4.5% तक की गिरावट आई।