Hero Image

Sriganganagar दो हजार लोगों ने किया हनुमान चालीसा महापाठ, भजनों पर झूमे लोग

श्रीगंगानगर न्यूज़ डेस्क, श्रीगंगानगर भजनों की धुन पर झूमते-नाचते लोग, फिजां में गूंजते बजरंगबली के जयकारे और हनुमान चालीसा की धुन पर लगातार साथ दे रहे भक्त। शहर के गोलबाजार में अंबेडकर चौक के नजदीक रविवार सुबह ऐसा ही माहौल था। मौका था सामजिक एकता मंच की ओर से यहां हुए हनुमान चालीसा महापाठ का। सुबह करीब पौने नौ बजे दो हजार से ज्यादा लोगों ने एक साथ हनुमान चालीसा पाठ किया।
पाठ की धुन पर लोग भक्ति भाव में डूबे नजर आए। पाठ से पहले झांकी वाले बालाजी भजन मंडल की ओर से राम नाम संकीर्तन किया गया।

शुरुआत गणेश वंदना से हुई। बालाजी भजन मंडल के मदनमोहन अग्रवाल के की देखरेख में टीम ने गणपति काे याद किया। इसके बाद ममता पाहूजा ने राम स्तुति की। श्री धर्मसंघ संस्कृत महाविद्यालय के स्टूडेंट्स ने हनुमान चालीस पाठ किया। धूम स्केटिंग क्लब की ओर से बजरंगबली की झांकी सजाई गई। इसके बाद हनुमान चालीसा पाठ और भजन हुए। कार्यक्रम में बिहाणी शिक्षा न्यास अध्यक्ष जयदीप बिहाणी, नगर परिषद सभापति करुणा चांडक, भाजपा नेता महेश पेड़ीवाल, गिरीश चावला, पीसीसी सदस्य विशाल गौड़, प्रहलाद टाक, संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष तरसेम गुप्ता, मंजू गर्ग, सुनीता आचार्य, मीना झूंथरा सहित कई लोग मौजूद थे।

READ ON APP