कौन हैं हंगरी की वह महिला, जिसके हनी ट्रप में फंसकर हुआ मेहुल चोकसी का अपहरण?
पीएनबी बैंक घोटाले से हफ्तों पहले मेहुल चौकसी जनवरी 2018 में भारत से भागकर एंटीगुआ पहुंचा था। यहां उसने नागरिकता भी हासिल की। चोकसी की बारबरा से पहली मुलाकात साल 2020 में हुई थी। मई 2021 में उसे डोमिनिका में देखा गया। यहां अवैध प्रवेश के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया।
मेहुल का आरोप है कि भारतीय एजेंट ने उसे अगवा किया। उसे पीटा और नाव पर बैठाकर एंटीगुआ से डोमिनिका लाए। उसने यह भी दावा किया कि इस पूरे प्रकरण में हंगरी की नागरिक बारबरा जबारिका भी शामिल थी। अपहरण से ठीक पहले बारबरा ने मेहुल को खाने पर बुलाया। वहां पहुंचने पर जबरन अपने साथ ले गई।
चोकसी की पत्नी प्रीति का भी आरोप था कि बारबरा ने उनके पति को हनीट्रैप में फंसाया। मगर बारबरा का कहना है कि मेहुल ने 'राज' नाम से दोस्ती की। उसने ही मोबाइल नंबर मांगा था।
लिंक्डइन प्रोफाइल पर बारबरा ने खुद को एक प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट एजेंट बताया है। उसे 10 साल से भी ज्यादा का अनुभव है। उसके पास डायरेक्ट सेल्स और रियल एस्टेट इंडस्ट्री में काम करने का अनुभव है। प्रॉपर्टी और रिटेल में प्रबंधन पदों पर काम कर चुकी है।
बहरहाल इस घटना के 4 साल बाद मेहुल को बेल्जियम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिस समय मेहुल को गिरफ्तार किया गया वह स्विट्जरलैंड जाने की तैयारी कर रहा था।