अपने नए दुर्गा पूजा कैम्पेन- अपरूपा के माध्यम से सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स मना रहा घर वापसी का त्यौहार
सितम्बर, 2024: 85 वर्षों की विरासत वाले भारत के प्रमुख ज्वेलरी रिटेलर सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स को टीआरए द्वारा लगातार चौथे वर्ष दूसरे सबसे भरोसेमंद ज्वेलरी ब्रांड के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। ब्रांड के पूरे भारत में 167 शोरूम्स हैं।
सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स लंबे समय से सिर्फ आकर्षक ज्वेलरी की पेशकश करके ही नहीं, बल्कि विभिन्न सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से भी महिलाओं का सम्मान करता आ रहा है। इस परंपरा को जारी रखते हुए, सेंको ने एक नया दुर्गा पूजा कैम्पेन शुरू किया है, जिसे उन्होंने अपरूपा नाम दिया है। यह कैम्पेन महिलाओं की आंतरिक सुंदरता, सौम्यता और शक्ति का सम्मान करने पर आधारित है। प्रत्येक बंगाली के जीवन में दुर्गा पूजा का बहुत महत्व है, जो खुशी, श्रद्धा, सांस्कृतिक विरासत और गौरव को दर्शाता है। यह वर्ष का वह समय है, जब पूरे भारत और विश्व स्तर पर लोग, विशेष रूप से बंगाली, वर्ष का सबसे बड़ा उत्सव ‘दुर्गा पूजा’ मनाने के लिए अपने-अपने घर लौटते हैं। अपरूपा अभियान का लक्ष्य ‘बोनेडी राज बारी’ (कुलीन घरेलू) शैली की दुर्गा पूजा को जीवंत बनाए रखना है। सेंको संस्कृति का जश्न मनाते हुए अल्पोना, शोंडे अरोती, ढाकी की धुन पर नृत्य और उत्सव में गायन जैसे अनुष्ठानों को प्रदर्शित करने के लिए प्रतिबद्ध है। कैम्पेन की थीम लाल रखी गई है, को माँ दुर्गा की दिव्य उपस्थिति और सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स ब्रांड की पहचान दोनों का प्रतिनिधित्व करती है।
कैम्पेन वीडियो चार डिज़ाइन सेग्मेंट्स में उत्कृष्ट कारीगरी पर प्रकाश डालता है:
1. आधुनिक ज़माने के अनुरूप डिज़ाइन किए गए गोल्ड चोकर में जटिल फिलीग्री कार्य, रंगीन स्टोन की सेटिंग और रेजी-बॉल्स शामिल हैं। इसमें पारंपरिक पीले सोने का सीताहार है, जिसमें लाल और हरे स्टोन्स को मिश्रित करते हुए कट्टई का काम किया गया है। यह कारीगरी इसे एक आधुनिक रूप देती है। वीडियो में इस ज्वेलरी को ईशा साहा ने पहना है।
3. डायमंड ज्वेलरी परिष्कार, वर्ग और प्रतिष्ठा को प्रदर्शित करती है। इसमें हरे स्टोन्स वाला बेहद सुन्दर चोकर और फूल व ज्यामितीय पैटर्न वाली हीरे की लहरी शामिल है। स्वास्तिका दत्ता ने इस खूबसूरत ज्वेलरी को पहना है।
The post अपने नए दुर्गा पूजा कैम्पेन- अपरूपा के माध्यम से सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स मना रहा घर वापसी का त्यौहार first appeared on The Lucknow Tribune.
READ ON APP