43, 50, 55 इंच साइज़ में VU ने लॉन्च किए एडवांस्ड AI से लैस 4K स्मार्ट TV, कीमत और फीचर्स जानकर रह जाएंगे दंग
टेक न्यूज़ डेस्क -पॉपुलर ब्रैंड Vu ने Vu GloLED TV (2025) एडिशन के तहत नए स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। ये 43 इंच, 50 इंच और 55 इंच स्क्रीन साइज में आते हैं। इससे पहले कंपनी साल 2022 में GloLED मॉडल लेकर आई थी। नए टीवी का डिजाइन स्लीक है। ये कंपनी के AI VuOn प्रोसेसर पर चलते हैं और स्मूद मोशन के लिए एडवांस AI का इस्तेमाल करते हैं। इनमें ब्लूटूथ और स्क्रीन मिररिंग की सुविधा दी गई है, जिससे टीवी आपके फोन, कैमरे से कनेक्ट हो जाता है।
Vu GloLED TV (2025) स्मार्ट टीवी की भारत में कीमत
Vu GloLED TV (2025) स्मार्ट टीवी के 43 इंच मॉडल की कीमत 27,999 रुपये है। 50 इंच मॉडल की कीमत 55 हजार रुपये है, जबकि 55 इंच मॉडल की कीमत 65 हजार रुपये है। इनकी बिक्री फ्लिपकार्ट पर होगी। ये बिग बिलियन डेज के दौरान 27 सितंबर से बिक्री के लिए आ सकते हैं।
Vu GloLED TV (2025) स्मार्ट टीवी स्पेसिफिकेशन, फीचर्स
Vu GloLED TV (2025) में बेजल-लेस डिज़ाइन है। ये 43 इंच, 50 इंच और 55 इंच स्क्रीन साइज़ में आते हैं। 3840 x 2160 रेजोल्यूशन के साथ 4K डिस्प्ले को सपोर्ट करता है। इनमें डॉल्बी विजन, HDR 10 का सपोर्ट है। AI पिक्चर, स्मार्ट सीन, सुपर रेजोल्यूशन, डार्क डिटेल्स जैसे कई डिस्प्ले फीचर्स मिलते हैं।
Vu GloLED TV (2025) में 24W के स्पीकर हैं। ये डॉल्बी ऑडियो, ऑटो वॉल्यूम कंट्रोल, क्रिकेट-सिनेमा साउंड मोड के साथ आते हैं। जैसा कि हमने बताया, इन टीवी में VuOn प्रोसेसर है। ये 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज के साथ आते हैं। नए VU टीवी Google TV OS पर चलते हैं। ये वॉयस सर्च के साथ वाई-फाई रिमोट के साथ आते हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो VU TV में 3HDMI पोर्ट और 2USB पोर्ट हैं। वाई-फाई, ब्लूटूथ और कैमरा कनेक्टिविटी के भी ऑप्शन हैं।
READ ON APP