महंगा या सस्ता..! जानें आज कितनी है आपके शहर में सोने चांदी कीमत
आज सोने की कीमत गिर गई है। Gold Rate Today: सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है. सोमवार 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के दिन सोने के रेट में 100 रुपए की कमी आई है। देश के ज्यादातर शहरों में सोना 95,600 रुपए के ऊपर कारोबार कर रहा है। चांदी का भाव 99,900 रुपए पर है। यहां जानिए आज सोमवार 14 अप्रैल 2025 को सोने-चांदी का भाव।
चांदी की दरसोमवार यानी 14 अप्रैल 2025 को चांदी का रेट 99,900 रुपये रहा। आज चांदी की कीमत में कल के मुकाबले 100 रुपए की गिरावट आई है।
सोमवार यानी 14 अप्रैल 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव 87,840 रुपये और 24 कैरेट सोने का भाव 95,810 रुपये प्रति 10 ग्राम था. मुंबई में 22 कैरेट सोना 87,690 रुपये और 24 कैरेट सोना 95,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
शहर का नाम 22 कैरेट सोने का भाव 24 कैरेट सोने का भाव दिल्ली 87,840 95,810 चेन्नई 87,690 95,660 मुंबई 87,690 95,660 कोलकाता 85,690 95,660 जयपुर 87,840 95,810 नोएडा 87,840 95,810 गाजियाबाद 87,840 95,810 लखनऊ 87,840 95,810 बेंगलुरु 87,690 95,660 पटना 87,690 95,660
अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापार तनाव और टैरिफ ने सोने की कीमतों को बढ़ा दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना फिर महंगा हो गया है, जिसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। भारत में सोने की कीमतें हर दिन बदलती रहती हैं, जो वैश्विक दरों, आयात शुल्क, करों और रुपये के मूल्य पर निर्भर करती हैं।
सोने की कीमत कैसे निर्धारित होती है?भारत में सोने की कीमत कई कारणों से उतार-चढ़ाव करती है, जैसे अंतर्राष्ट्रीय बाजार की कीमतें, सरकारी कर और रुपये के मूल्य में उतार-चढ़ाव। सोना न केवल निवेश का साधन है बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। विशेषकर शादियों और त्यौहारों के दौरान इसकी मांग बढ़ जाती है।