Who Is Navya Haridas In Hindi: कौन हैं नव्या हरिदास?, वायनाड लोकसभा सीट के उपचुनाव में कमल का निशान लेकर देंगी प्रियंका गांधी वाड्रा को चुनौती

Hero Image

नई दिल्ली। महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के साथ ही कई राज्यों में उपचुनाव भी होने जा रहे हैं। केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव है। यहां से कांग्रेस ने प्रियंका गांधी वाड्रा को मैदान में उतारा है। प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए ये सीट उनके भाई और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने खाली की थी। अब बीजेपी ने यहां प्रियंका गांधी वाड्रा से मुकाबले के लिए एक युवा महिला नेता को उतारने का फैसला किया है। प्रियंका गांधी वाड्रा को कमल का निशान लेकर नव्या हरिदास चुनौती देंगी।

नव्या हरिदास पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर हैं। 36 साल की नव्या हरिदास ने कालीकट यूनिवर्सिटी के केएमसीटी इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की डिग्री ली है। यहां से उन्होंने 2007 में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी। नव्या हरिदास केरल में बीजेपी की महिला मोर्चा की महासचिव हैं। वो कोझिकोड नगर निगम में दो बार पार्षद पद का चुनाव भी जीत चुकी हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स यानी एडीआर के मुताबिक नव्या हरिदास स्वच्छ छवि की हैं। उनके खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला नहीं है। पार्टी को दी गई जानकारी में नव्या हरिदास ने बताया है कि उनके पास 1 करोड़ 29 लाख 56 हजार 264 रुपए की संपत्ति है। उनको 1 लाख 64 हजार 978 रुपए का कर्ज भी चुकाना है।

वायनाड में नव्या हरिदास को सिर्फ प्रियंका गांधी वाड्रा से ही मुकाबला नहीं करना है। नव्या हरिदास को वायनाड लोकसभा सीट के उपचुनाव में सीपीआई के प्रत्याशी सत्यन मोकेरी से भी टकराना होगा। सत्यन मोकेरी सीपीआई के वरिष्ठ नेता हैं। मोकेरी ने ये कहकर प्रियंका गांधी वाड्रा को पहले ही चुनौती दी है कि वो बताएं कि अगर वायनाड का चुनाव जीतीं, तो यहां रहकर लोगों की दिक्कतों को सुनेंगी। इसकी वजह ये है कि साल 2019 में राहुल गांधी वायनाड से लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद यहां कभी स्थायी तौर पर नहीं रहे। हालांकि, उनका दफ्तर वायनाड में था और बीच-बीच में राहुल गांधी वायनाड का दौरा भी करते थे।

The post appeared first on .

READ ON APP