Indian Origin Doctor Convicted: अमेरिका में भारतीय मूल का डॉक्टर दोषी करार, कारनामा जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे!

Hero Image

वॉशिंगटन। अमेरिका में भारतीय मूल के एक डॉक्टर ने जो कारनामा किया, उसे जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। डॉक्टर नील के. आनंद को स्वास्थ्य सेवा में बड़ी धोखाधड़ी करने के मामले में कोर्ट ने दोषी पाया है। डॉक्टर नील के. आनंद पर लगे आरोप की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया कि उसने जरूरत और ज्यादा के साथ ही लोगों को गैरजरूरी दवाइयां देकर करोड़ों की हेराफेरी की। दोषी पाए गए भारतीय मूल के डॉक्टर की उम्र 48 साल है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान डॉक्टर नील के. आनंद पर स्वास्थ्य सेवा और वायर फ्रॉड की साजिश, स्वास्थ्य सेवा में धोखाधड़ी के तीन आरोप, मनी लॉन्ड्रिंग, मुद्रा के अवैध लेनदेन और प्रतिबंधित दवा बांटने की साजिश के आरोप लगे थे।

कोर्ट ने कहा है कि वो दोषी भारतीय डॉक्टर को 19 अगस्त को सजा सुनाएगा। इस मामले में डॉक्टर नील के. आनंद को 130 साल तक की जेल हो सकती है। हालांकि, वो हाईकोर्ट और अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट में भी अपील कर सकेगा। डॉक्टर नील के. आनंद पर आरोप लगा था कि वो अपने क्लीनिक में मरीजों को दवाइयों से भरे बैग देता था। ये दवाइयां उसके यहां की ही फार्मेसी की होती थीं। मरीज इन दवाइयों को लेना भी नहीं चाहते थे और न ही उनके लिए जरूरी होती थीं, लेकिन फिर भी डॉक्टर नील ये दवाइयां उनको देता था। ये राज खुला कि बीमा कंपनियों से पैसा वसूलने की खातिर उसने ऐसा किया।

डॉक्टर नील के. आनंद पर ये आरोप साबित हुआ कि उसने इंडिपेंडेंस ब्लू क्रॉस, एंथम, मेडिकेयर, ओपीएम जैसी बीमा कंपनियों को फर्जी बिल भेजे और उनसे 23 लाख डॉलर ले भी लिए। इसके अलावा जांच में ये भी पता चला कि नील के. आनंद ने नशे की दवा ऑक्सीकोडोन को बिना किसी कारण मरीजों को दी। सिर्फ 9 मरीजों को ही करीब 21000 ऑक्सीकोडोन की गोलियां लिखी गईं। साथ ही लाइसेंस लिए बिना मेडिकल इंटर्न्स ने डॉक्टर आनंद के पहले से दस्तखत किए हुए पर्चों पर भी मरीजों को दवाइयां लिखीं।

The post appeared first on .