अभिषेक शर्मा ने खुलेआम किया प्यार का इजहार, काव्या मारन ने लगाया मां को गले

Hero Image

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इतिहास बना दिया। वह आईपीएल मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय प्लेयर भी हो गए हैं।

उन्होंने केएल राहुल (131) को पीछे छोड़ा। अभिषेक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने करियर की बेहतरीन पारी खेली। अभिषेक के लिए शतक इसलिए भी खास था क्योंकि सीजन में एक भी पचास स्कोर नहीं बना पाए थे। आखिर पंजाब के खिलाफ उन्होंने जैसे ही शतक पूरा किया। उन्होंने जेब से पर्ची निकालकर अपने प्यार का इजहार कर दिया। पर्ची पर ऑरेज आर्मी के प्रति उन्होंने अपना प्यार दर्शाया। उन्होंने लिखा था- यह सिर्फ ऑरेंज आर्मी के लिए है। वहीं, अभिषेक का शतक पूरा होने पर सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन ने खूब खुशी मनाई। वह जहां बैठी थी, वहां अभिषेक की मां भी मौजूद थीं। अभिषेक ने जैसे ही शतक पूरा किया। उन्होंने खुशी में अभिषेक की मां को गले लगा लिया।


आईपीएल 2025 में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन 24 रन (11 गेंद) बनाम राजस्थान रॉयल्स 6 रन (6 गेंद) बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स 1 रन (1 गेंद) बनाम दिल्ली कैपिटल्स 2 रन (5 गेंद) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स 18 रन (16 गेंद) बनाम गुजरात टाइटंस 141 रन (55 गेंद) बनाम पंजाब किंग्स

ऐसा रहा मुकाबला पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। पंजाब ने पहले खेलते हुए श्रेयस अय्यर के 82, प्रभसिमरन के 42 तो अंत में स्टोइनिस के 11 गेंदों पर 34 रनों की बदौलत 6 विकेटों पर 245 रन बना दिए। जवाब में खेलने उतरी हैदराबाद ने ताबड़तोड़ शुरूआत की। अभिषेक शर्मा ज्यादा तेज दिखे। उन्होंने 40 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। उनका ट्रेविस हेड ने बाखूबी साथ दिया जिन्होंने 37 गेंदों पर 9 चौके और तीन छक्कों के साथ 66 रन बनाए और मैच रोमांचक मोड़ पर ला खड़ा किया। अभिषेक ने 55 गेंदों पर 14 चौके और 10 छक्कों की मदद से 141 रन बनाए।