बांदा: किसान के बेटे को पेरिस में मिला इन्फ्लेशन पुरस्कार, महेंद्र पटेल की जलवायु परिवर्तन से जुड़ी उपलब्धि जानिए
अनिल सिंह, बांदा: जुनून अगर बुलंद हो तो मंजिलें खुद-ब-खुद रास्ता दे देती हैं। बांदा जिले के कल्याणपुर गांव के किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले महेंद्र पटेल ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। उन्होंने विश्वस्तरीय मंच पर जलवायु परिवर्तन के समाधान से जुड़ी रिसर्च के लिए ‘इन्फ्लेशन पुरस्कार’ हासिल कर देश और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। महेंद्र को यह सम्मान स्विट्जरलैंड की प्रतिष्ठित संस्था ईपीएफएल (EPFL) में अक्षय ऊर्जा विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सोफिया हार्नर के नेतृत्व में किए गए उनके शोध कार्य के लिए मिला है। उन्हें यह पुरस्कार पेरिस स्थित मार्बल द्वारा प्रदान किया गया, जो यूरोप का एकमात्र डीप-टेक वेंचर स्टूडियो है और जलवायु समाधान पर केंद्रित है। इस पुरस्कार को ब्रेकथ्रू एनर्जी फेलो और क्वाडरेचर क्लाइमेट फाउंडेशन का भी सहयोग प्राप्त है। 500 प्रतिभागी हुए शामिल
महेंद्र ने बताया कि 500 से अधिक वैश्विक प्रतिभागियों में से चयनित होना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने अपनी पढ़ाई की शुरुआत कस्बे के स्कूल से की और आगे की शिक्षा भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, पुणे (IISER Pune) से पूरी की। बेटे की उपलब्धि से पिता गदगदबांदा निवासी महेंद्र के पिता गणपत पटेल एक साधारण किसान हैं। बेटे की उपलब्धि से गदगद हैं। उन्होंने बताया कि महेंद्र शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी था। बेटे की सफलता से न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे गांव में खुशी की लहर है। गुरुजनों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों की बधाइयों का सिलसिला जारी है।
Next Story