Hero Image

आज का अंक ज्योतिष 19 सितंंबर 2024: मूलांक 4 वाले लोगों को लक्ष्मी नारायण की कृपा से होगा धन लाभ, जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Ank Jyotish, 19 September 2024: आज 19 सितंंबर, गुरुवार का दिन विष्णु जी स्तुति करने से आपको लाभ होगा। अंक ज्योतिष के भविष्यफल के अनुसार आज मूलांक 4 और मूलांक 6 वालों का दिन बहुत ही शुभ बीतेगा। आज इन दोनों ही मूलांकों के अधूरे काम बनेंगे। अंक ज्योतिष के अनुसार आज जिनका जन्मदिन है, उनका मूलांक 1 होगा। मूलांक 1 का स्वामी ग्रह सूर्यदेव को माना जाता है। आज के अंक ज्योतिष भविष्यफल के अनुसार मूलांक 1 वाले काम की जिम्मेदारियों से बचने की कोशिश करेंगे। आइए, विस्तार से जानते हैं, आज विष्णु जी की कृपा से कौन-से मूलांक के लोग कामयाबी पाएंगे। आइए, जानते हैं आज कैसा रहेगा मूलांक 1 से मूलांक 9 तक का दिन।
​मूलांक 1: घरेलू कामों से मन चुरा सकते हैं​

आज के दिन इधर-उधर के विषयों में अपनी व्यस्तता में कमी करना ही अनुकूल होगा। अगर कुछ उधार लेने का सोच रहें हैं, तो शाम को लेना ही बेहतर होगा। घरेलू कामों से आज जी चुरा सकते हैं।


​मूलांक 2: घर पर किसी से तनाव हो सकता है​

आपके लिए इस समय अपनी बातों को ध्यानपूर्वक करने का समय है। अगर हो सके, तो किसी बड़े-बुजुर्ग की सलाह अवश्य लेकर आगे बढ़ें। घर पर किसी के साथ तनाव होने की संभावना है।


​मूलांक 3: अंहकार को काबू में रखें​

आप अपने गुरुजनों के साथ अपनी बातों को बेहतर रूप से कह पाएंगे। किसी व्यक्ति के प्रभाव से आपके काम बन सकते हैं। जल्दबाजी से काम न करें। अपनी मैं को थोड़ा नियंत्रण में रखना होगा, वरना बात बिगड़ सकती है।


​मूलांक 4: धन प्राप्ति होगी​

आपको धनार्जन के क्षेत्र में भी कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। इस समय पर किसी के साथ ज्यादा घुलना मिलन अभी होगा। आप अपने काम को शायद बहुत अधिक समय न दे पाएं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।


​मूलांक 5: किसी शॉर्टकट से बात बनेगी​

आपका मन होगा की किसी तरह आज अपने काम को जल्द से खत्म कर सकें। आप कोई शॉर्ट कट भी अपनाने के बारे में सोच सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आज का दिन समय देना अच्छा रहेगा।


​मूलांक 6: संतान सुख मिल सकता है​

जो दंपति संतान सुख से वंचित हैं, उन्हें इस समय संतान सुख मिल सकता है। जरूरी कागजातों को संभालकर रखने की जरूरत होगी। अगर किसी के साथ कोई जरूरी बात करनी है, तो भाषा का संभल कर उपयोग करें।


​मूलांक 7: क्रोध से बचकर चलें​

आपके लिए घर पर आज कोई दिक्कत हो सकती है। मन के अनुरुप काम न बन पाने के कारण किसी ओर पर गुस्सा निकालने से बचें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।


​मूलांक 8: विवाद के कारण मन परेशान रहेगा​

दांपत्य जीवन में विवाद के कारण मन कुछ परेशान रह सकता है। किसी पुराने साथी से मुलाकात के योग भी बने हुए हैं। आज का दिन छात्र अपनी परीक्षा की तैयारी में लगाने वाले हैं।


​मूलांक 9: आर्थिक मामलों पर सामान्य स्थिति रहेगी​

लम्बे समय से जो काम करना चाह रहे थे, आज उसके लिए मौका बनता दिखाई देता है। किसी के साथ अगर विवाद चल रहा है, तो वह अब थम सकता है। आर्थिक मसलों पर स्थिति सामान्य रहेगी।

READ ON APP