Hero Image

Aaj Ka Panchang, 19 September 2024: आज द्वितीया तिथि का श्राद्ध, जानें शुभ मुहूर्त और पंचक काल का समय

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 28, शक संवत 1946, आश्विन, कृष्ण द्वितीया, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2081। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 04, रबि-उल्लावल 15, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 19 सितम्बर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। द्वितीया तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 40 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 04 मिनट तक उपरांत रेवती नक्षत्र का आरंभ। वृद्धि योग सायं 07 बजकर 19 मिनट तक उपरांत ध्रुव योग का आरंभ। तैतिल करण अपराह्न 02 बजकर 30 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा अगले दिन सुबह 05 बजकर 15 मिनट तक मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार द्वितीया तिथि का श्राद्ध, गण्डमूल 08 बजकर 04 मिनट से, पंचक समाप्त अगले दिन सुबह 05 बजकर 15 मिनट पर। सूर्योदय का समय 19 सितंबर 2024 :
सुबह 6 बजकर 8 मिनट पर। सूर्यास्त का समय 19 सितंबर 2024 : शाम में 6 बजकर 21 मिनट पर। आज का शुभ मुहूर्त 19 सितंबर 2024 :ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 34 मिनट से 5 बजकर 21 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 17 मिनट से 3 बजकर 6 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 51 मिनट से से 12 बजकर 38 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 21 मिनट से 6 बजकर 45 मिनट तक। अमृत काल सुबह 6 बजकर 8 मिनट से 7 बजकर 40 मिनट तक। आज का अशुभ मुहूर्त 19 सितंबर 2024 :
राहुकाल दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। वहीं, सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 12 मिनट से 11 बजकर 1 मिनट तक। पंचक काल सुबह 6 बजकर 8 मिनट से अगले दिन 5 बजकर 15 मिनट तक । आज का उपाय : आज कुत्ते और चार रोटियां खिलाएं। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)

READ ON APP