Hero Image

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स से छुट्टी के बाद इस आईपीएल फ्रेंचाइजी से जुड़े रिकी पोंटिंग, मिला हेड कोच का पद

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2024 के बाद अपने हेड कोच रिकी पोंटिंग को हटा दिया था। 7 साल तक पोंटिंग फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे। इस दौरान टीम एक बार भी आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई। जुलाई में फ्रेंचाइजी ने पोंटिंग को उनके पद से हटाने का फैसला किया था। दिल्ली से पहले पोंटिंग मुंबई इंडियंस को कोचिंग दे चुके हैं। उनकी कोचिंग में टीम ने खिताब भी जीता था।
पंजाब किंग्स के कोच बने पोंटिंगऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग अब पंजाब किंग्स (PBKS) के हेड कोच बन गए हैं। उनका कॉन्ट्रैक्ट चार साल का है। पंजाब किंग्स के अधिकारी ने नवभारत टाइम्स को इस बात की जानकारी दी। आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होना है। पोंटिंग उसमें पंजाब किंग्स के साथ रहेंगे। कोचिंग स्टाफ पर अंतिम फैसला पोंटिंग का ही होगा। पिछले सीजन ट्रेवर बेलिस टीम के मुख्य कोच थे। वहीं क्रिकेट डेवलपमेंट के हेड संजय बांगर, तेज गेंदबाजी कोच चार्ल लैंगवेल्ट और स्पिन बॉलिंग कोच सुनील जोशी थे।
पंजाब बदलते रहती है कोचआईपीएल में पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। दिल्ली की तरह ही पंजाब की टीम भी अभी तक एक भी खिताब नहीं जीत पाई है। पिछले सात सीजन में पोंटिंग पंजाब के छठे मुख्य कोच होंगे। पंजाब की टीम IPL के इतिहास में सिर्फ दो बार ही प्लेऑफ में जगह बना पाई है। पिछले 10 सालों से तो वह प्लेऑफ में भी नहीं पहुँच पाए हैं। 2024 में तो टीम पॉइंट्स टेबल पर नौवें स्थान पर रही थी। पोंटिंग ने ही रोहित को बनाया था कप्तानतीन बार वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे रिकी पोंटिंग ने दो सीजन ही आईपीएल में हिस्सा लिया।
2008 में वह कोलकाता नाइट राइडर्स और 2013 में मुंबई इंडियंस के साथ थे। मुंबई ने उन्हें कप्तान बनाया था लेकिन सीजन के बीच में ही कप्तानी छोड़ दी थी और रोहित शर्मा को कप्तान बना दिया गया था। वह 2014 में मुंबई इंडियंस के साथ एक सलाहकार की भूमिका में बने रहे। इसके बाद 2015 और 2016 में उन्होंने टीम के मुख्य कोच के रूप में काम किया।

READ ON APP