UP Board Toppers List 2025: यूपी बोर्ड ने जारी की 10वीं 12वीं की टॉपर्स लिस्ट, इन छात्रों ने मारी बाजी
UP Board 10th 12th Result 2025 Toppers List : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) क्लास 10वीं और 12वीं 2025 रिजल्ट 2025 की घोषणा हो चुकी है। यूपी बोर्ड रिजल्ट के साथ ही टॉप करने वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट भी जारी हो चुकी है। ये नतीजे 25 अप्रैल 2025 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर पर घोषित किए गए हैं। इसके साथ ही यूपी बोर्ड के अधिकारियों की ओर से टॉपर्स की जानकारी भी दी गई है।यूपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा हो चुकी है और कक्षा 10वीं में यश प्रताप ने पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे टॉपर्स की जानकारी भी दी जा रही है। UP Board 10th Toppers List 2025: यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर्स के नाम 2025 UP Board 12th Toppers List 2025 : यूपी बोर्ड 12वीं की टॉपर्स लिस्ट यूपी बोर्ड रिजल्ट के पिछले साल के टॉपर्स:
पिछले साल यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में प्राची निगम ने 591 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया था। दीपिका सोनकर ने 590 अंक प्राप्त किए थे। नव्या सिंह, स्वाति सिंह और दीपांशी सिंह ने 588 अंक प्राप्त कर संयुक्त तौर पर तीसरा स्थान हासिल किया था।वहीं यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2024 के टॉपर्स की बात करें तो शुभम वर्मा 97.80% अंको के साथ सबसे आगे थे। उसे बाद सौरभ गंगवार और अनामिका 97.20% अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। प्रियांशु उपाध्याय, खुशी और सुप्रिया ने 97.00% अंक पाकर तीसरा स्थान हासिल किया था।यूपी बोर्ड कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की गई थीं। इस साल 25.77 लाख छात्रों ने यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा दी थी। यूपी बोर्ड की 12वीं की बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन 50,601 परीक्षकों और 5,471 उप प्रधान परीक्षकों की ओर से 1.33 करोड़ आंसर शीट का मूल्यांकन किया गया है।
Next Story